लाइव न्यूज़ :

हिंद महासागर में चीन का कदम रखना कोई आश्चर्य की बात नहीं: नौसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: April 14, 2021 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बुधवार को कहा कि इसमें आश्चर्य की बात नहीं है कि चीन हिंद महासागर क्षेत्र में कदम रख रहा है क्योंकि उसके ऊर्जा स्रोत, बाजार एवं संसाधन पश्चिम में स्थित हैं।

रायसीना डॉयलॉग में अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि नौसेना हिंद-प्रशांत की सुरक्षा एवं स्थायित्व में योगदान के लिए अपनी भूमिका के लिए तैयार है। उन्होंने इस संदर्भ में वैश्विक मंच पर विश्वास से भरे देश के रूप में भारत के उभरने का जिक्र किया।

चतुष्कोणीय गठबंधन के बीच सैन्य सहयोग की संभावना के बारे में पूछे जाने पर एडमिरल सिंह ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिससे नौसेना नहीं निपट सकती है और उसकी इस गठबंधन के सदस्य देशों की नौसेनाओं के साथ मजबूत साझेदारी है।

पिछले महीने भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के इस चतुष्कोणीय गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे वक्त में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का निश्चय किया था जब चीन इस क्षेत्र में अपना सैन्य दबदबा बढाता जा रहा है।

अमेरिका की हिंद प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल फिलिप स्कॉट डेविडसन ने कहा था कि चतुष्कोणीय गठबंधन में सुरक्षा फलक से परे भी सहयोग की विपुल संभावना है।

एडमिरल सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में ज्यादातर देशों की व्यापक समृद्धि के लिए सहयोग एवं समन्वय की ‘‘स्वभाविक इच्छा’’ है। उन्होंने कहा कि हिंद प्रशांत क्षेत्र ‘‘मुद्दों पर आधारित सहयोग’ का प्रचुर अवसर देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘सहयोग, जैसा कि आप जानते हैं, से आपसी सामंजस्य बढ़ता है।’’

एडमिरल सिंह ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के मौके उन चुनौतियों पर भारी पड़ सकते हैं जिनका सामना किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘महासागर जोड़ते हैं, बांटते नहीं हैं।’’

हिंद महासागर में चीन के मौजूदगी का विस्तार करने के प्रयासों पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि उसके ऊर्जा स्रोत, बाजार एवं संसाधन पश्चिम में स्थित हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि चीन हिंद महासागर क्षेत्र में आ गया है क्योंकि यह अक्सर कहा जाता है।

भारतीय नौसेना चीन की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू