लाइव न्यूज़ :

यथास्थिति में एकतरफा बदलाव के चीन के प्रयासों से सीमाक्षेत्र में शांति प्रभावित हुई:श्रृंगला

By भाषा | Updated: June 30, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि पिछले वर्ष लद्दाख में चीन द्वारा यथास्थिति में एकतरफा बदलाव के प्रयास द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन था और इससे संबंधों की प्रगति को प्रभावित किया। श्रृंगला ने साथ ही कहा कि सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया के जल्द पूरा होने से वहां तनाव में कमी आएगी।

विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा ''वैश्विक पुनर्संतुलन और भारत की विदेश नीति'' विषय पर आयोजित परिचर्चा के दौरान श्रृंगला ने क्वाड समूह का हवाला देते हुए कहा, ''हमने अमेरिका के साथ अपने संबंधों को सावधानीपूवर्क आगे बढ़ाया है। यह एक रोमांचक एवं दूरंदेशी साझेदारी है। भारत और अमेरिका ने अन्य दूरंदेशी साझेदारी के मद्देनजर जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी की है।''

विदेश सचिव ने कहा कि पिछले वर्ष के दौरान लद्दाख में चीन द्वारा यथास्थिति में एकतरफा बदलाव के प्रयासों से सीमा क्षेत्र में ''शांति गंभीर रूप से प्रभावित'' हुई।

उन्होंने कहा, '' इस तरह के कदम हमारे द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन हैं और इससे द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति प्रभावित हुई। हमने फिर भी स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए बातचीत जारी रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण