लाइव न्यूज़ :

चीन के आर्थिक विकास से शक्ति संतुलन हमारे खिलाफ बदल गया: चीन-भारत संबंधों पर मेनन

By भाषा | Updated: October 10, 2021 00:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर पूर्व विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने शनिवार को कहा कि चीन के आर्थिक विकास के बाद भारत-चीन संबंधों में शक्ति संतुलन ‘‘हमारे खिलाफ स्थानांतरित’’ हो गया है और इस बदलते परिदृश्य के बीच अगले कुछ वर्षों में नयी दिल्ली को ‘‘काफी फुर्तीला’’ होना होगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चीन में राजदूत के तौर पर कार्य कर चुके मेनन ने यहां एक कॉन्क्लेव के दौरान पिछले साल पूर्वी लद्दाख में तनाव में बढ़ोतरी का उल्लेख किया और कहा कि ‘‘सैन्य रूप से भारत जानता है कि चीन से कैसे निपटना है और मुझे नहीं लगता कि बीजिंग ने वह हासिल किया जो वह सामरिक रूप से करना चाहता था।’’

यह पूछे जाने पर कि वर्तमान शासन चीन के साथ किस तरह निपट रहा है, मेनन ने कहा, ‘‘मौजूदा शासन हो या पिछली सरकारें, मूल रूप से हमने संबंधों को प्रबंधित किया है। निश्चित रूप से समस्या यह है कि शक्ति संतुलन हमारे खिलाफ स्थानांतरित हो गया है।’’

मेनन ने कहा, ‘‘जब हमने राजीव गांधी के समय में एक तरह का ‘जियो और जीने दो’ का रुख अपनाया तो हमारी अर्थव्यवस्थाएं मोटे तौर पर एक ही आकार की थीं और तकनीकी स्तर पर भी समान थे। भारत शायद दुनिया में अधिक एकीकृत था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब चीन अर्थव्यवस्था में पांच गुना बड़ा है, तकनीकी रूप से भारत से काफी आगे है...और दुनिया में बहुत अधिक एकीकृत है।’’

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में ‘ड्रैगन टीथ: इज द वर्ल्ड रेडी फॉर ए चाइनीज सेंचुरी' सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में मेनन ने कहा, ‘‘संतुलन बदल गया है, इसलिए चीन का व्यवहार बदल गया है, क्योंकि चीन सापेक्ष व्यवहार पर प्रतिक्रिया करता है। इसलिए, हमें अपना व्यवहार बदलने की जरूरत है, और हम इसे पुन: निर्धारित करने की प्रक्रिया में हैं।’’ मेनन ने कहा, चीन के कदमों के लिए उनका शुक्रिया क्योंकि अब ‘‘हमारे बहुत सारे नए दोस्त हैं’’ और भारत उनके साथ काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए