लाइव न्यूज़ :

जी-20 में शामिल नहीं होने वाले शी जिनपिंग 21 महीनों से नहीं निकले हैं चीन से बाहर, क्या कोविड-19 है वजह?

By विशाल कुमार | Updated: October 31, 2021 12:09 IST

शी निजपिंग के अगले सप्ताह ग्लासगो में होने वाले जलवायु सम्मेलन में भी शामिल होने की उम्मीद नहीं है जहां कार्बन उत्सर्जन पर लगाम लगाने की चीन की प्रतिबद्धता का जलवायु परिवर्तन पर प्रभावी परिणाम हो सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देचीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पिछले 21 महीनों से देश से बाहर नहीं निकले हैं.शी के चीन से बाहर से न निकलने की मुख्य वजह कोविड-19 को माना जा रहा है.

वाशिंगटन: एक तरफ जहां जी-20 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस सप्ताह रोम में मिल रहे हैं तो वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इसमें शामिल हैं क्योंकि वह पिछले 21 महीनों से देश से बाहर नहीं निकले हैं.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शी निजपिंग के अगले सप्ताह ग्लासगो में होने वाले जलवायु सम्मेलन में भी शामिल होने की उम्मीद नहीं है जहां कार्बन उत्सर्जन पर लगाम लगाने की चीन की प्रतिबद्धता का जलवायु परिवर्तन पर प्रभावी परिणाम हो सकते हैं.

शी के चीन से बाहर से न निकलने की मुख्य वजह कोविड-19 को माना जा रहा है लेकिन अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया है.

इसे चीन की विदेशी और घरेलू नीति में भी परिवर्तन के तौर पर भी देखा जा रहा है क्योंकि शी को अगले साल कम्यूनिस्ट पार्टी कांग्रेस को संबोधित करना है जहां वे चीनी राष्ट्रपति के रूप में एक और कार्यकाल पर दावा करेंगे.

रोम और ग्लासगो में शी की गैरमौजूदगी महामारी के बाद दुनिया के दोबारा आगे बढ़ने और ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करेगी.

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की शी के साथ इस साल के अंत तक वर्चुअल सम्मेलन होने की उम्मीद है जिससे पता चलता है कि शी का चीन से बाहर निकलने की फिलहाल कोई योजना नहीं है.

टॅग्स :शी जिनपिंगचीनG20US
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया