लाइव न्यूज़ :

चीन को नियमों के आधार पर काम करना होगा, अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होगा : बाइडन

By भाषा | Updated: November 20, 2020 13:58 IST

Open in App

ललित के झा

वाशिंगटन, 20 नवंबर अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि चीन नियम-कायदे के आधार पर काम करे और ऐलान किया कि अमेरिका फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन में शामिल होगा ।

बाइडन से चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि चीन जिस प्रकार से काम कर रहा है, इसके लिये वह उसे दंडित करना चाहते हैं । बाइडन की इस टिप्पणी के बारे में उनसे पूछे जाने पर वह प्रतिक्रिया दे रहे थे। उनसे यह पूछा गया था कि क्या दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया जायेगा या फिर वहां से आयात अथवा निर्यात होने वाली वस्तुओं पर कर बढ़ाया जायेगा ।

इस साल अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका के हटने की घोषणा की थी ।

बाइडन ने कहा, ''मामला चीन को सजा देने का ज्यादा नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करने का है कि चीन यह समझे कि उसे नियम-कायदों के अनुसार काम करना होगा । यह एक सामान्य सी बात है ।''

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गवर्नरों के द्विदलीय समूहों के साथ विलमिंगटन स्थित अपने आवास पर बैठक कर रहे थे। ।

उन्होंने कहा कि यह भी एक कारण है कि उनका प्रशासन विश्व स्वास्थ्य संगठन में दोबारा शामिल होने जा रहा है ।

बाइडन ने कहा कि उनका प्रशासन पहले ही दिन इसमें (विश्व स्वास्थ्य संगठन में) फिर से शामिल होने जा रहा है और इसके सुधार करने की जरूरत है। हमें पेरिस जलवायु समझौते को फिर से शामिल होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ''हमें यह सुनश्चित करना है कि शेष विश्व और हम एक साथ आयें और तय करें कि कुछ निश्चित नियम हैं जिन्हें चीन को समझना है ।''

अमेरिका चीन संबंधों के लिये राष्ट्रपति ट्रम्प का चार साल का कार्यकाल सबसे बुरा दौर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे