लाइव न्यूज़ :

चीन वार्ता के माध्यम से विवादों का समाधान चाहता है : शी चिनफिंग

By भाषा | Updated: January 25, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दावोस, 25 जनवरी विवादों को वार्ता के माध्यम से सुलझाने की प्रतिबद्धता जताते हुए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को ‘‘पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था कमजोर’’ करने की नीतियों के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि मजबूत देशों को कमजोर देशों को ‘‘ताकत दिखाकर’’ नहीं डराना चाहिए।

उन्होंने यह भी चेताया कि ‘‘शीत युद्ध, गर्म युद्ध, व्यापार युद्ध या तकनीक युद्ध’’ किसी भी तरह की लड़ाई से सभी देशों के हित प्रभावित होंगे और यह हर सभी के हितों के खिलाफ है।

उन्होंने विश्व आर्थिक मंच के हफ्ते भर ऑनलाइन चलने वाले दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें मतभेदों का सम्मान करना चाहिए, दूसरे देशों के अंदरूनी मामलों में पड़ने से बचना चाहिए और मतभेदों को विचार-विमर्श एवं वार्ता के माध्यम से सुलझाना चाहिए।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रपति शी ने कहा, ‘‘हमने बार-बार देखा है कि पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था कमजोर करने, अकेले चलने और घमंड में अलग रहने की नीति हमेशा विफल होती है।’’

‘पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था कमजोर’ करने की नीति का मतलब होता है कि कोई देश इस तरह की आर्थिक नीतियां अपनाता है कि उसकी अपनी समस्याएं सुलझ जाएं लेकिन उससे दूसरे देशों की स्थिति खराब हो जाती है।

हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया लेकिन हाल के समय में चीन के संबंध अमेरिका और भारत सहित कई देशों से खराब हुए हैं।

चीन के राष्ट्रपति ने व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 से जंग में दुनिया भर में प्रारंभिक प्रगति के बावजूद महामारी अपने अंत से अभी बहुत दूर है।

उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक जन स्वास्थ्य प्रशासन को उन्नत करने की जरूरत है। किसी भी वैश्विक समस्या का समाधान कोई एक देश अकेले नहीं कर सकता है। सभी के लिए स्वास्थ्य की व्यवस्था के निर्माण की खातिर हमें विश्व स्वास्थ्य संगठन को पूरी भूमिका निभाने की छूट देनी होगी।’’

उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार संगठन में सुधार की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए