लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में LAC पर हिंसक झड़प के बाद चीन ने कहा- भारत ऐसी कार्रवाई नहीं करे जिससे हालात बिगड़े

By विनीत कुमार | Updated: June 16, 2020 14:26 IST

भारत-चीन सीमा विवाद में भारतीय सेना से एक अफसर सहित दो जवान शहीद हो गये हैं। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम करने को लेकर कोशिशें भी जारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने भारतीय सैनिकों पर लगाए बॉर्डर क्रॉस करने के आरोपचीन ने साथ ही कहा है कि उसने भारत के सामने आपत्ति दर्ज कराई है, भारत को कोई एकतरफा कदम नहीं उठाने को कहा

लद्दाख में सीमा पर बढ़े हुए तनाव के बीच चीन ने भारत से कोई भी एकतरफा कार्रवाई नहीं करने को कहा है। चीन के ग्लोबल टाइम्स के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत को कोई भी एकतरफा कार्रवाई करने और विवाद को और बढ़ाने से बचना चाहिए। 

बता दें कि भारतीय सेना की ओर से मंगलवार दोपहर ये जानकारी दी गई है कि लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच 'हिंसक झड़प' में एक भारतीय अफसर और दो जवान शहीद हो गये हैं। ये घटना सोमवार रात की है।

चीन ने लगाया भारत पर आरोप

चीन की ओर से साथ ही भारतीय सैनिकों द्वारा बॉर्डर को क्रॉस करने का आरोप लगाया गया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्त झाओ लिजियान की ओर से पत्रकारों को बताया गया कि सोमवार को भारतीय दल ने दो बार बॉर्डर पार किया था। बीजिंग की ओर से कहा गया, 'ये उकसाने और चीन सैनिकों पर हमले जैसा था। इसके कारण दोनों ओर से तनातनी बढ़ गई और झड़प हुई। बीजिंग ने दिल्ली के सामने अपना मजबूत विरोध दर्ज कराया है।'

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार चीन की ओर से आगे कहा गया, 'हम फिर से निवेदन करते हैं कि भारत प्रासंगिक रवैया अपनाए और अपने अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को रोके। वे सीमा पार न करें, परेशानी को भड़काएं नहीं, एकतरफा कार्रवाई न करें जो सीमा की स्थिति को और बिगाड़ दे।'

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से साथ ही कहा गया कि चीन और भारत द्विपक्षीय बातचीत करके ही मामले का हल निकाल सकते हैं। इससे सीमा का विवाद खत्म होगा और एलएसी पर शांति होगी।

गौरतलब है कि बीते कई हफ्तों से गलवान घाटी में बड़ी संख्या में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने खड़े थे। यह घटना भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के सैनिक गलवान घाटी से पीछे हट रहे हैं।

टॅग्स :लद्दाखइंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों