लाइव न्यूज़ :

अपनी विदेश नीति का पुनर्मूल्यांकन कर बेहतर वैश्विक भागीदार बने चीन: त्सेरिंग

By भाषा | Updated: October 24, 2021 00:04 IST

Open in App

गंगटोक, 23 अक्टूबर भारत में निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रमुख पेन्पा त्सेरिंग ने शनिवार को कहा कि चीन को अपनी विदेश नीति का पुनर्मूल्यांकन करते हुए एक बेहतर वैश्विक भागीदार बनने के लिए काम करना चाहिए।

उन्होंने यह दावा भी किया कि चीन के साथ नाथू ला दर्रे के माध्यम से सीमा व्यापार एकतरफा मामला बन गया है, जिसमें चीन व्यापार व्यवस्था से अधिक लाभ प्राप्त कर रहा है।

इस साल की शुरुआत में सिक्योंग अथवा निर्वासित सरकार के प्रमुख चुने गए त्सेरिंग ने यह भी कहा कि चीन ने अपने पड़ोसियों के प्रति आक्रामक रुख अपनाया है।

उन्होंने कहा, ''व्यापार बराबर होना चाहिए, लेकिन चीन हमेशा बढ़त लेता रहा है, फिर चाहे वह व्यापार मार्ग (सिक्किम में नाथू ला के माध्यम से) से भारत के निर्यात को विशिष्ट वस्तुओं तक सीमित रखने के का मामला क्यों न हो।''

उन्होंने यह भी कहा कि चीन ने भारत के साथ सीमा मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाया है और बीजिंग को अब ''अपनी विदेश नीति का पुनर्मूल्यांकन'' कर एक बेहतर वैश्विक भागीदार बनना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो