लाइव न्यूज़ :

चीन की आयातित खाद्य वस्तुओं से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा, बढ़ाई गई कोविड-19 की जांच

By भाषा | Updated: July 11, 2020 16:06 IST

सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि वे इक्वाडोर के तीन झींगा उत्पादकों से आयात रोक रहे हैं क्योंकि उनकी हालिया खेप की जांच में वायरस पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी आयातित खाद्य वस्तुओं से संक्रमण फैल सकने की ओर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।बीजिंग में जून में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार होने के बाद से यह चिंता बढ़ गई है।

बीजिंग। चीन में कोविड-19 के नये मामलों में तेजी से कमी आई है और अब अधिकारी आयातित खाद्य वस्तुओं से संक्रमण फैल सकने की ओर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं तथा उनकी जांच बढ़ा दी है। बीजिंग में जून में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार होने के बाद से यह चिंता बढ़ गई है। यहां संक्रमण के नये मामलों को शहर के सबसे बड़े थोक कारोबार बाजार से जोड़ कर देखा जा रहा है।

देश में आने वाली खाद्य वस्तुओं की खेप की जांच बढ़ा दी गई है। इस बीच, शुक्रवार को सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि वे इक्वाडोर के तीन झींगा उत्पादकों से आयात रोक रहे हैं क्योंकि उनकी हालिया खेप की जांच में वायरस पाया गया है।

12 मार्च के बाद प्राप्त हुए उत्पाद लौटा देना या नष्ट करने का आदेश

अधिकारियों ने बताया कि तीन जुलाई को वस्तुओं की पैकेजिंग के बाहरी आवरण पर कोरोना वायरस पाया गया। हालांकि, अंदरूनी पैकेजिंग और झींगा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इन तीनों कंपनियों से 12 मार्च के बाद प्राप्त हुए उत्पादों को लौटा देने या नष्ट कर देने का आदेश दिया गया है।

भारत में 8 लाख से ज्यादा हुए कोरोना संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस की चपेट में 820916 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 22123 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 515385 लाख लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और देश में 183407 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल