लाइव न्यूज़ :

चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश से 17 साल के भारतीय युवक को किया अगवा, सांसद ने किया दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2022 07:57 IST

अरुणाचल प्रदेश से सांसद तापिर गाओ ने दावा किया है कि एक भारतीय युवक को चीन की सेना ने अगवा कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना उस स्थान के करीब हुई, जहां शियांग नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश से सांसद तापिर गाओ ने दावा किया है कि चीन की सेना ने भारतीय युवक का अपहरण किया है।सांसद ने ट्वीट कर कहा कि चीनी सेना ने सियुंगला क्षेत्र के लुंगता जोर इलाके से युवक का अपहरण किया।अपहृत युवक की उम्र 17 साल है, सांसद के अनुसार युवक का एक दोस्त पीएलए से बचकर भागने में कामयाब रहा।

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश से सांसद तापिर गाओ ने कहा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने राज्य से 17 साल के एक किशोर का अपहरण कर लिया है। गाओ ने कहा कि अपहृत किशोर की पहचान मिराम तरोन के रूप में हुई है। 

गाओ के अनुसार में युवक भारतीय क्षेत्र के अपर सियांग जिले क रहने वाला है और चीनी सेना ने सियुंगला क्षेत्र के लुंगता जोर इलाके से उसका अपहरण किया। सांसद ने इस संबंध में तस्वीर के साथ एक ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि किशोर का अपहरण 18 जनवरी को किया गया।

एक अन्य ट्वीट में तापिर गाओ ने लिखा कि किशोर का दोस्त खुद को चीनी सेना से बचाकर भागने में कामयाब रहा और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। उन्होंने गुहार लगाई कि भारत सरकार की सभी एजेंसिया युवक को जल्द छुड़ा लाने की कोशिश करें।

वहीं, पीटीआई के अनुसार लोअर सुबनसिरी जिले के जिला मुख्यालय जिरो से फोन पर उन्होंने कहा कि पीएलए से बचकर भागने में कामयाब रहे तरोन के दोस्त जॉनी यइयिंग ने स्थानीय अधिकारियों को अपहरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों किशोर जिडो गांव के रहनेवाले हैं। 

सांसद ने कहा कि यह घटना उस स्थान के पास हुई, जहां शियांग नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है। गाओ ने साथ ही ट्वीट में लिखा, 'भारत सरकार की सभी एजेंसियों से किशोर की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का अनुरोध है।' गाओ ने यह भी कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को भी जानकारी दी है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशचीनPeople's Liberation Army
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया