लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में चीन की नई चाल, कड़ाके की ठंड के बीच LAC पर बड़ी संख्या में तैनात किए 'रोबोट सिपाही'

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 30, 2021 12:37 IST

चीन के द्वारा एलएसी पर अब रोबोट सैनिकों की तैनाती की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार कड़ाके की ठंड के बीच अपने सैनिकों को मुश्किलों से बचाने के लिए चीन ने यह तरीका अपनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की ओर से एलएसी पर बड़ी संख्या में रोबोट सैनिक तैनाक किए जाने की खबर है।भयानक सर्दी से चीनी सैनिकों की बढ़ी मुश्किल के बाद चीन ने निकाला यह तरीका।आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस से भरपूर हैं चीन के ये रोबोट, मशीन गन से लैस किया गया है इन्हें।

जम्मू: लद्दाख के मोर्चे से चिंताजनाक खबर है। भयानक सर्दी की परिस्थितियों का तोड़ निकालते हुए चीन ने अब एलएसी पर बड़ी संख्या में अपने रोबोट सैनिक तैनात करने शुरू कर दिए हैं। नतीजतन अब लद्दाख के मोर्चे पर चीन से उलझने की परिस्थितियों में भारतीय जवानों को इन रोबोट सैनिकों से मुकाबला करना होगा जो आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस से भरपूर हैं।

डेली मेल की एक खबर के मुताबिक चीनी सेना ने इन रोबोट को मशीन गनों से लैस कर भारत से सटी एलएसी पर दर्जनों के हिसाब से तैनात किया है। बताया जाता है कि इन रोबोट सैनिकों को तैनात करने की जरूरत चीनी सेना को उस समय महसूस हुई जब भयानक सर्दी और मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बीच लाल सेना को अपने जवानों के मनोबल को बनाए रखने में दिक्कत आई।

चार से पांच तरह के रोबोट चीन ने किए तैनात

बताया जाता है कि चीनी सेना ने करीब 4 से 5 प्रकार के रोबोट सैनिकों को एलएसी पर तैनात किया है। इनमें शार्प क्लास, म्यूल 200, वीपी 22 आर्म्ड कैरियर, 150-लिनक्स नाम के रोबोट, रोबट व्हीकल शामिल हैं। ये सटीक निशाना लगाने और सभी प्रकार के हमलों से अपने आपको बचाने में सक्षम हैं।

इसके अतिरिक्त चीनी सेना ने अब लद्दाख सेक्टर में बड़ी संख्या में ड्रोनों की तैनाती कर माहौल को पूरी तरह से इलेक्ट्रानिक वारफेयर का बना दिया है। दरअसल पिछले डेढ़ साल से लद्दाख की चोटियों पर जमे हुए चीनी सैनिक सर्दी को बर्दाशत नहीं कर पा रहे हैं।

हालांकि मात्र 24 घंटों की ड्यूटी के उपरांत उनको बदला जा रहा है पर चीनी सेना के लिए यह तैनाती परेशानी का सबब बन चुकी है। इससे निपटने को उसने अब सैनिक रोबोटों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

टॅग्स :चीनलद्दाखLine of Actual Control
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया