लाइव न्यूज़ :

चीन ने भारत को धमकाने के लिए पारंपरिक और साइबर बलों को जुटाया: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि चीन ने भारत को धमकाने के लिए अपने पारंपरिक और साइबर बलों को जुटाया। साथ ही उन्होंने चेताया कि सरकार की ‘‘कायरता’’ के भविष्य में दुखद परिणाम होंगे।

उन्होंने एक खबर का हवाला दिया जिसमें दावा किया गया है कि रात के समय ली गई उपग्रह तस्वीरों से पता चलता है कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट देपसांग क्षेत्र में चीन द्वारा निर्माण किया गया है।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘चीन ने भारत को धमकाने के लिए अपने पारंपरिक और साइबर बलों को जुटाया है। ये भारत सरकार (जीओआई) के लिए झटका है। मेरे शब्दों को नोट कर लीजिए, देपसांग में हमारी जमीन चली गई है और डीबीओ (दौलत बेग ओल्डी) खतरे में है। भारत सरकार की कायरता के भविष्य में दुखद परिणाम होंगे।’’

पैंगोंग त्सो क्षेत्र में हिंसक संघर्ष के बाद पिछले वर्ष मई के बाद से पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच सीमा पर गतिरोध चल रहा है। पिछले महीने दोनों देशों की सेनाएं पैंगोंग त्सो के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी करने संबंधी निष्कर्ष पर पहुंची थीं।

राहुल गांधी ने इस मुद्दे से निपटने को लेकर सरकार की बार-बार आलोचना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित