अक्साई चिन में भारतीय सीमा के नजदीक नया हाईवे बनाने की तैयारी में है चीन, भारत को घेरने की कोशिश

By शिवेंद्र राय | Updated: July 21, 2022 10:49 IST2022-07-21T10:46:48+5:302022-07-21T10:49:30+5:30

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए चीन नया हाईवे बनाने की तैयारी में है। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण यह नया हाईवे अक्साई चिन इलाके से होकर गुजरेगा जिसे भारत अपना क्षेत्र बताता है।

China is planning to build another highway through Aksai Chin near LAC | अक्साई चिन में भारतीय सीमा के नजदीक नया हाईवे बनाने की तैयारी में है चीन, भारत को घेरने की कोशिश

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighlightsLAC पर चीन नया हाईवे बनाएगाभारतीय सीमा के नजदीक से गुजरेगा हाईवेअक्साई चिन इलाके में चीन करेगा हाईवे का निर्माण

नई दिल्ली: वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन की भारत को घेरने की कोशिशें लगातार जारी हैं। अब लद्दाख के अक्साई चिन इलाके में चीन कुछ ऐसा करने जा रहा है जिसने भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दरअसल चीन अक्साई चिन में एक नया हाईवे बनाने की योजना बना रहा है। अंग्रेजी अखबार द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार अक्साई चिन इलाके में चीन का यह दूसरा हाईवे होगा। इस हाईवे को जी-695 नाम दिया गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार ये नया हाईवे वास्तविक नियंत्रण रेखा के बेहद नजदीक से गुजरेगा। इस संबंध में  हांगकांग स्थित साउथ-चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने खबर दी है कि अभी यह नया हाईवे सिर्फ प्रस्तावित है और इसका कोई नक्शा अभी पास नहीं हुआ है। हालांकि इतना तय है कि बनने के बाद ये हाईवे अक्साई चिन से होकर गुजरेगा। बता दें कि अक्साई चिन एक विवादित इलाका है जिस पर चीन का कब्जा है।

क्या है अक्साई चिन

चीन के नियंत्रण वाला अक्साई चिन एक विवादित इलाका है जिस पर भारत अपना दावा करता है। भारत का पक्ष है कि अक्साई चिन लद्दाख का हिस्सा है जिसके लगभग 38000 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर चीन ने 1962 के युद्ध के दौरान कब्जा कर लिया था। लेकिन चीन, भारत और चीन को विभाजित करने वाली मैकमोहन लाईन को मान्यता नहीं देता है और अक्साई चिन को अपना क्षेत्र बताता है।

LAC पर स्थाई सैन्य ढांचे बना चुका है चीन

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन लगातार अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए स्थाई सैन्य ढांचे का निर्माण कर रहा है। भारत से सटी सीमा पर चीन हाईवे और रेल लाइनें भी बिछा रहा है। यहा तक की चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गांव तक बसा दिए हैं। इस मामले में भारतीय पक्ष हमेशा कहता आया है कि वह सीमा पर हो रही पर गतिविधि पर कड़ी नजर रखता है।

Web Title: China is planning to build another highway through Aksai Chin near LAC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे