लाइव न्यूज़ :

खुलासा! 15 दिन में 15 बार भारतीय सीमा में घुसी चीनी सेना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 9, 2018 22:46 IST

26 मई को अरुणाचल प्रदेश के डिचु एरिया में चीन ने अनआइडेंटिफाईड ऑब्जेक्ट (UFO) के जरिए एयर वायलेशन किया है।

Open in App

चीन भारत की सीमा पर अपनी नजरें बनाए हुए है। आजतक की खबर के अनुसार चीन की घुसपैठ वाली चाल एक बार फिर भारत-चीन सरहद पर नजर आने लगी है। जानकारी के मुताबिक चीन ने पिछले 15 मई से लेकर 31 मई के बीच में भारत-चीन सरहद के कई इलाकों में 15 बार घुसपैठ किया। ये अब तक की सबसे ज्यादा बार की घुसपैठ है।

इसमें चीन के सैनिकों ने कई जगहों पर पैदल और गाड़ियों से घुसपैठ की तो कई जगहों पर एयर वायलेशन किया। खबर के अनुसार बीते दिनों जब दोनों देशों के प्रमुख ने मुलाकाता की थी तब चीन के सैनिकों के व्यवहार में बदलाव देखने को मिला। चीनी सैनिक कहीं पर दोस्ती करते दिखे तो कई जगह घुसपैठ भी किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मई के महीने में पिछले साल की अपेक्षा 2018 में भारतीय सीमा के अंदर चीन ने कम घुसपैठ किया। आज तक को खुफिया सूत्रों ने जानकारी दी है कि चीनी सैनिकों ने लद्दाख के ट्रिग हाइट में 15 मई से 31 मई के बीच ताबड़तोड़ चार बार घुसपैठ किया. चीन ने ये घुसपैठ 18 मई, 22 मई, 27 मई और 30 मई को किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 23 मई, 25 मई, 28 मई और 31 मई को चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र के अंदर करीब 18 किलोमीटर तक घुस आए थे। भारतीय सुरक्षा बलों के विरोध के बाद चीनी सैनिक वापस लौट गए। पेंगोंग लेक जिस इलाके में चीन ने 20 मई और 25 मई को घुसपैठ की. इसमें 20 मई को चीनी हेलीकॉप्टर ने भारतीय क्षेत्र का एयर वायलेशन किया। इतना ही नहीं चीन ने डेमचौक के इलाके में 29 मई को यूएवी के जरिए घुसपैठ कर भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया।

सूत्रों के मुताबिक 26 मई को अरुणाचल प्रदेश के डिचु एरिया में चीन ने अनआइडेंटिफाईड ऑब्जेक्ट (UFO) के जरिए एयर वायलेशन किया है। कुछ इसी तरह से चीन ने 20 मई को अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में यूएफओ के जरिए एयर वायलेशन किया है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश की भारत- चीन सरहद पर भी इसका कई बार इस्‍तेमाल किया हैय़

टॅग्स :चीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन