लाइव न्यूज़ :

India China Ladakh Border News: बिना हथियार के करीब 8 घंटे लड़ते रहे भारतीय जवान, चीन ने सैनिकों की संख्या बढ़ाकर किया था हमला

By सुमित राय | Updated: June 17, 2020 18:47 IST

India China Ladakh Border News: लद्दाख के गलवान घाटी में सोमवार को चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना के साथ लद्दाख में सोमवार को हुई झड़प चीनी सेना की सोची-समझी साजिश थी।चीनी सेना ने इमेजिंग ड्रोन के जरिए भारतीय सेना को ट्रेस किया था और फिर झड़प को अंजाम दिया था।

India China Ladakh Border News: लद्दाख के गलवान घाटी में सोमवार रात को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना के साथ हुई यह झड़प चीनी सेना की सोची-समझी साजिश थी। चीनी सेना ने इमेजिंग ड्रोन के जरिए भारतीय सेना को ट्रेस किया था और फिर झड़प को अंजाम दिया था। चीनी सेना ने झड़प से पहले सैनिकों की संख्या काफी बढ़ा दी थी और भारतीय जवानों से 5 गुना ज्यादा संख्या में चीनी सैनिक मौजूद थे। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

भारतीय जवानों ने बिना हथियारों के किया सामना

रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर सभी तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया और कुछ जवानों के मुंह पर बंदूक अड़ाकर उन्हें आखिरी सांस तक टॉर्चर करते रहे। वहीं भारतीय जवान बिना हथियार के बहादुरी के साथ लड़ते हुए हालात को संभालते रहे, क्योंकि वह हथियारों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे।

करीब 8 घंटे तक चली दोनों सेनाओं के बीच झड़प

हमले में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू साथियों को लेकर यह देखने गए थे कि वादे के मुताबिक चीन ने अपने सैनिक हटाए हैं या नहीं? इस बीच, चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों को घेरकर हमला कर दिया। करीब शाम चार बजे शुरू हुई झड़प रात 12 बजे तक चलती रही।

भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए थे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान हुए थे शहीद

बता दें कि सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने बताया है कि शहीद हुए जवानों में 15 जवान बिहार रेजिमेंट से थे। इसके अलावा पंजाब रेजिमेंड के 3, 81 एमपीएससी रेजिमेंट और 81 फील्ड रेजिमेंट के एक-एक जवान शहीद हुए हैं। इस खूनी झड़प पर घायल चार भारतीय जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टॅग्स :लद्दाखचीनइंडियाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो