लाइव न्यूज़ :

चीन में भारत के राजदूत रहे गौतम बंबावले ने सुनाई खरी-खरी, कहा- चीन भारत के साथ संतुलित, दूरंदेशी संबंध की इच्छा नहीं रखता

By भाषा | Updated: July 3, 2020 05:21 IST

चीन में भारत के राजदूत रहे गौतम बंबावले ने चीन को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि वह भारत के साथ संतुलित और दूरदर्शिता वाले संबंधों की इच्छा नहीं रखता।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम बंबावले ने कहा कि मैं चीन को एक गैर-जिम्मेदार पक्षकार कह सकता हूं।भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा पर 5 मई से विवाद चल रहा है।

नई दिल्ली।चीन में भारत के राजदूत रहे गौतम बंबावले ने गुरुवार को कहा कि अपने सैन्य रूख से चीन ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह भारत के साथ संतुलित और दूरदर्शिता वाले संबंधों की इच्छा नहीं रखता।

बंबावले ने कहा कि अगर भारत को विस्तारित जी-7 का हिस्सा बनने का अवसर मिलता है तो उसे हासिल करना चाहिए और इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि किसे शामिल किया गया है और किसे नहीं?  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, रूस, आस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को शामिल करके जी-7 के विस्तार की जमीन तैयार की है।

चीन एक जिम्मेदार पक्षकार नहीं है: गौतम बंबावले

''इंडिया राइट्स नेटवर्क'' की ओर से आयोजित वेबिनार में बंबावले ने कहा, ''कुछ वर्ष पहले इस बात को लेकर बड़ी चर्चा थी कि अंतरराष्ट्रीय प्रणाली में चीन एक जिम्मेदार पक्षकार है या नहीं और मैं सोचता हूं कि आज की तारीख में जवाब बिल्कुल स्पष्ट है और हम सभी के लिए बिल्कुल साफ है कि चीन एक जिम्मेदार पक्षकार नहीं है। असल में मैं इसे एक गैर-जिम्मेदार पक्षकार कह सकता हूं।''

5 मई से चल रहा है भारत और चीन के बीच लद्दाख में विवाद

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा पर विवाद 5 मई से चल रहा है और दोनों देशों की सेनाएं कई बार आपस में भिड़ चुकी हैं। 15 जून को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हुए थे।

टॅग्स :लद्दाखचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं