लाइव न्यूज़ :

हिंद-प्रशांत में चीन अधिक अक्रामक होता जा रहा है: फ्रांस की रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: December 17, 2021 15:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने शुक्रवार को कहा कि हिंद-प्रशांत तथा दक्षिण चीन सागर में चीन काफी अक्रामक होता जा रहा है तथा नौवहन की स्वतंत्रता एवं अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

एक थिंक-टैंक के एक विचार-विमर्श सत्र में पार्ली ने कहा कि आतंकवाद की चुनौती से व्यापक तरीके से निपटना होगा। अफगानिस्तान की स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि फ्रांस और भारत दोनों को आतंकवादी हमलों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

फ्रांस की रक्षा मंत्री ने कहा कि चीन एक बड़ा देश है और जलवायु परिवर्तन जैसे कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां सहयोग बढ़ा जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ चीन व्यापार एवं वाणिज्यिक साझेदार भी है, लेकिन हम यह भी देख रहे हैं कि क्षेत्र में वह अक्रामक होता जा रहा है और जब दक्षिण चीन सागर की बात आती है तो वह और भी विशिष्ट हो जाता है।’’

पार्ली ने कहा, ‘‘ फ्रांस और, यदि मैं कह सकती हूं कि भारत के एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार एक से हैं.....मेरा मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून, नौवहन की स्वतंत्रता केवल एक प्रमुख अवधारणा नहीं है। यह उन नियमों के समूह में से हैं, जिनका हम पालन करते हैं, लेकिन यह कुछ ऐसा भी है जो नौवहन एवं व्यापार की स्वतंत्रता के लिए खतरा उत्पन्न करता है।’’

उन्होंने कहा कि प्रमुख समुद्री मार्ग मुक्त रहने चाहिए।

फ्रांस की रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ हमने देखा है कि कई बार दक्षिण चीन सागर को बंद करने की कोशिश की जाती है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि नौवहन की स्वतंत्रता बरकरार रहे।’’

पार्ली ने कहा कि फ्रांस, हिंद-प्रशांत को एक खुले एवं समावेशी क्षेत्र के तौर पर संरक्षित रखना चाहता है और यह किसी भी ‘‘दबाव’’ से मुक्त होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos