लाइव न्यूज़ :

चीन ने अशांत शिनजियांग प्रांत में नया सैन्य कमांडर किया नियुक्त

By भाषा | Updated: August 6, 2021 13:38 IST

Open in App

बीजिंग, छह अगस्त (एपी) चीन ने अपने उस अशांत शिनजियांग प्रांत में नए सैन्य कमांडर की नियुक्ति की है जहां प्राधिकारियों ने आतंकवाद और चरमपंथ पर लगाम लगाने का हवाला देते हुए 10 लाख से अधिक मुस्लिम अल्पसंख्यकों को कैद कर रखा है।

लेफ्टिनेंट जनरल वांग हैजियांग उत्तर पश्चिम क्षेत्र में व्यापक सैन्य मौजूदगी की निगरानी करेंगे जिसकी सीमा पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत कई अस्थिर मध्य एशियाई देशों से लगती है। अफगानिस्तान से अमेरिका अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है।

शिनजियांग की कम्युनिस्ट पार्टी के कट्टरपंथी प्रमुख चेन छुआंगुओ की तरह वांग पहले तिब्बत में तैनात रहे जहां बड़ी संख्या में सैनिक सरकार विरोधी भावनाओं को दबाने के लिए और भारत के साथ विवादित सीमा की रक्षा करने के लिए मौजूद रहते हैं, जहां दोनों देशों के बीच पिछले साल हिंसक झड़प हुई थी।

सरकारी मीडिया की खबरों के अनुसार, वांग 1980 की शुरुआत में वियतनाम के साथ सीमा युद्ध में भी शामिल रहे और वह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एलीट इकाई में भी सेवा दे चुके हैं।

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी बीजिंग के लिए चिंता का सबब है और उसे सीमा पर इस्लामी चरमपंथियों के फिर से सिर उठाने का डर है।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने गत हफ्ते तालिबान से एक प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की थी। तालिबान ने अफगानिस्तान के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा जमा लिया है और प्रमुख शहरों के लिए उसकी लड़ाई चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह