लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में कड़ाके की ठंड का मौसम 'चिल्लई-कलां' शुरू हुआ

By भाषा | Updated: December 21, 2020 14:19 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 दिसंबर कश्मीर में 40 दिन तक पड़ने वाली कड़ाके की ठंड यानी 'चिल्लई कलां' की सोमवार से शुरुआत हो गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि इस बीच घाटी के न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि 21 दिसंबर से 31 जनवरी तक शीतलहर कश्मीर को अपने आगोश में ले लेती है, जिससे इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ती है । इस दौरान तापमान में बहुत तेजी से गिरावट होने लगती है, जिससे डल झील समेत जलाशयों और घाटी के विभिन्न इलाकों में आने वाला पानी जम जाता है।

उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान बर्फबारी होने की संभावना बढ़ जाती है, विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होती है।

अधिकारियों ने कहा कि 31 जनवरी को 'चिल्लई कलां' खत्म होने के बाद भी कश्मीर में शीतलहर जारी रहती है। इसके बाद 20 दिन का 'चिल्ला खुर्द' और फिर 10 दिवसीय 'चिल्लई बच्चा' शुरू हो जाता है।

अधिकारियों ने कहा कि घाटी में बीती रात तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।

जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चार डिग्री सेल्सियस रहा, जो बीती रात के न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया