लाइव न्यूज़ :

बच्ची का शव रिहायशी इमारत से बरामद, पुलिस को यौन शोषण का संदेह

By भाषा | Updated: February 4, 2021 15:23 IST

Open in App

कोलकाता,चार फरवरी कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक रिहायशी इमारत की छत से नौ साल की एक लड़की का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिस पर आरोप लगाया कि लड़की की गुमशुदगी की शिकायत पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की का गला कटा था और शव रक्तरंजित था।

उन्होंने बताया कि ‘‘लड़की का शव मिलने पर’’ स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारियों का एक दल और कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच इशारा करती है कि बच्ची के साथ यौन शोषण हुआ और एक व्यक्ति ने अथवा कई लोगों ने मिल कर उसकी हत्या कर दी। बच्ची बुधवार से लापता थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को देखे हुए हमें संदेह है कि दोषी अथवा जघन्य अपराध में शामिल कई लोग इलाके से अच्छी तरह से वाकिफ थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं। खोजी कुत्तों को भी जांच के काम में लगाया गया है।’’

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और लड़की के लिए न्याय की मांग करते हुए वे सड़कों पर उतर आए।

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, ‘‘ कल शाम लड़की के लापता होने के बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा था,लेकिन उन लोगों ने सहयोग नहीं किया। अगर उन लोगों ने इलाके में तलाश की होती तो लड़की को बचाया जा सकता था, इसके लिए उनका लापरवाही भरा रवैया जिम्मेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?