लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के बीच केरल में विजयादशमी पर बच्चों का ‘विद्यारम्भम’

By भाषा | Updated: October 15, 2021 14:25 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 15 अक्टूबर केरल में विजयादशमी को बच्चों के पठन-पाठन की शुरुआत यानि ‘विद्यारम्भम’ के दिन के रूप में मनाया जाता है।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किए जाने के बीच हजारों बच्चों ने केरल में विजयादशमी के अवसर पर अक्षर ज्ञान का आरंभ किया। रीति-रिवाजों के अनुसार विद्वान, लेखक, शिक्षक, पुजारी और समाज के अन्य मुख्य रूप से दो से तीन साल की उम्र के बच्चों को राज्य भर के मंदिरों और सांस्कृतिक केंद्रों में इस अवसर पर अपना पहला शिक्षा पत्र लिखते हैं।

हालांकि, आचार्यों (पुजारियों और विद्वानों) के बजाय माता-पिता को निर्देश दिया गया था कि वे इस बार अधिकांश स्थानों पर महामारी के मद्देनजर सुरक्षा मुद्दों पर विचार करते हुए अपने बच्चों को अपना पहला पत्र लिखें। आचार्यों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए पिता, माता या दादा-दादी बच्चों को चावल से भरी थाली पर ‘‘हरि..श्री...’’ लिखने में मदद करते हुए या बच्चे की जीभ पर सोने की अंगूठी से लिखते हुए देखे गए।

दीक्षा समारोह ‘एजुथिनिरुथु’ के लिए बच्चों के पंजीकरण और उनके साथ आने वाले रिश्तेदारों की संख्या पर इस बार सख्त प्रतिबंध लगाए गए। हालांकि, पारंपरिक अनुष्ठान विशेष रूप से देवी सरस्वती को समर्पित प्रमुख मंदिरों में कड़ी निगरानी में आयोजित किए गए।

पिछले वर्षों के विपरीत कोट्टायम में प्रसिद्ध पंचिकाडु सरस्वती मंदिर और नोथ परावुर में दक्षिण मूकाम्बिका मंदिर में पहले की तरह भीड़ नहीं देखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos