लाइव न्यूज़ :

तीसरी लहर के लिए शिशु अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है : चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 19:13 IST

Open in App

जयपुर, दो जून राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिए प्रदेश के सभी मातृ एवं शिशु अस्पतालों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिये प्रदेश में नवजात गहन चिकित्सा ईकाई, ‘पीडियाट्रिक पीआईसीयू’, मातृ एवं शिशु अस्पतालों को मजबूत बनाने के साथ ही ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

शर्मा ने बुधवार को राजसमंद जिले के नेडच में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दौरान आम लोगों को उनके आसपास के क्षेत्रों या स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 350 से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को सुदृढ़ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इन स्वास्थ्य केंद्रों को ए, बी और सी श्रेणी में रखते हुए इनमें आईसीयू बेड, ऑक्सीजन पाइप, ऑक्सीजन सिलेंडर, कोरोना संक्रमण के उपचार में काम आने वाली जरूरी दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले डेढ साल में विभाग द्वारा चिकित्सा संस्थानों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ ही संस्थानों में कर्मचारियों की कमी को भी दूर करने की कोशिश की गयी है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान लगभग 3500 चिकित्सक के अलावा हजारों कर्मचारियों की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में छह हजार से ज्यादा मेडिकल स्टाफ की भी भर्ती प्रक्रियाधीन है।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष और नाथद्वारा के विधायक डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि राज्य सरकार के बेहतरीन प्रबंधन से प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए सरकार और विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह