लाइव न्यूज़ :

प्राथमिक स्कूलों में मुफ्त भोजन प्राप्त करने वाली महिलाओं के बच्चों का क्रमिक विकास होता है: अध्ययन

By भाषा | Updated: July 12, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई जिन महिलाओं को प्राथमिक विद्यालयों में मुफ्त भोजन मिला है, उनके बच्चे का क्रमिक विकास होता है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आयी है।

अध्ययन करने वाले ‘इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईएफपीआरआई) ने कहा कि भारत में कुपोषित बच्चों की संख्या सबसे अधिक है और यहां दुनिया में सबसे बड़ा स्कूली भोजन कार्यक्रम, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना है, फिर भी पोषण को लेकर दीर्घकालिक कार्यक्रम के लाभ अज्ञात हैं।

संस्थान ने कहा, ‘‘अध्ययन ‘भारत के राष्ट्रीय स्कूल भोजन कार्यक्रम के अंतर पीढ़ीगत पोषण लाभ' में पाया गया कि जिन महिलाओं को प्राथमिक विद्यालय में मुफ्त भोजन मिला, उनके बच्चे का क्रमिक विकास होता है। यह अध्यन ‘नेचर कम्युनिकेशंस’ में प्रकाशित हुआ है।

अध्ययन के अनुसार, लेखकों ने यह आकलन करने के लिए 1993 से 2016 तक माताओं और उनके बच्चों पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधि डेटा का इस्तेमाल किया कि एमडीएम बच्चों के क्रमिक विकास में पीढ़ीगत सुधार का समर्थन करता है या नहीं।

अध्ययन के सह-लेखक सुमन चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि प्राथमिक स्कूल के वर्षों के दौरान हस्तक्षेप से भविष्य के बच्चों में लंबाई नहीं बढ़ने की समस्या रोकने में मदद मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos