लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सरकारी विद्यालयों के बच्चों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की सीख दी जाएगी

By भाषा | Updated: November 15, 2020 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली सरकार, छावनी बोर्ड और नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद के विद्यालयों के सात लाख से अधिक विद्यार्थी यह गुर सीखेंगे कि ऑनलाइन कितनी सूचना साझा करनी है, साइबर खतरों से कैसे निपटना है । उन्हें ‘सोशल मीडया के जिम्मेदार उपयोग’ की सीख दी जाएगी।

दिल्ली के 1040 विद्यालयों के लिए 23 नवंबर से एक महीने तक इस विषय पर ऑनलाइन कक्षाएं होंगी। ये कक्षाएं कोविड-19 महामारी के दौरान उपकरणों का उपयोग बढ़ जाने और सोशल मीडिया से दो-चार होने की पृष्ठभूमि में हो रही है।

उपनिदेशक (शिक्षा) मोहिंदर पाल ने कहा, ‘‘ आजकल अज्ञात और गुमनाम साइबर दुनिया का खतरा एक कटु सत्य है। सुगमता और निगरानी के अभाव से बच्चे नेट के अनैतिक तत्वों के सामने आ गये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग’ पर सीरीज से इंटरनेट पर विभिन्न प्रकार के खतरों और उनसे अपने आप को बचाने के तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बच्चों को इस बारे में बताया जाएगा कि सोशल मीडिया का कैसे उपयोग करना है। ’’

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को यह भी सिखाया जाएगा कि डिजिटल रूप से कैसे स्मार्ट बनना है।

योजना के अनुसार दिल्ली के 13 जिलों के नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के 7.3 लाख विद्यार्थियों को 52 सत्रों के माध्यम से ये सब चीजें सिखायी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos