लाइव न्यूज़ :

कम वाहन वाले गरीब देशों में सड़क दुर्घटनाओं में बच्चों की मौत का जोखिम अधिक:यूनेस्को

By भाषा | Updated: November 28, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर कम वाहन वाले गरीब देशों में बच्चों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत की संभावना अधिक होती है, यहां तक ​​कि पैदल चलने वाले बच्चों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वैश्विक शिक्षा निगरानी (जीईएम) की नयी रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की इस रिपोर्ट में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए दुर्घटनाओं को कम करने के वास्ते कई देशों द्वारा उठाए गए उपायों पर प्रकाश डालने के साथ ही यातायात शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया, '' स्कूल जाने वाले बच्चे सड़क दुर्घटनाओं से असमान रूप से प्रभावित होते हैं क्योंकि कई स्कूल प्रमुख राजमार्गों के पास स्थित होते हैं तथा बच्चों में धीमी प्रतिक्रिया होती है और वयस्कों की तुलना में वे जोखिम को तेजी से समझ नहीं पाते। यातायात दुर्घटनाएं गरीब देशों में विशेष रूप से खतरनाक साबित होती हैं।''

इसके मुताबिक, ''तेज और अनियोजित प्रगति सड़क की खराब स्थिति और अपर्याप्त शहरी यातायात डिजाइन का कारण बनती है, जिसके कारण पैदल चलने वालों और अन्य लोगों को जोखिम में डालता है। कड़े वाहन सुरक्षा मानकों की कमी के कारण जोखिम और बढ़ जाता है। ऐसे में बहुत कम वाहन होने के बावजूद गरीब देशों में दुर्घटनाओं और घातक दुर्घटनाओं का कहीं अधिक जोखिम होता है।''

इस रिपोर्ट में 60 देशों में लगभग 2,50,000 किलोमीटर लंबी सड़कों के एक अंतरराष्ट्रीय सड़क मूल्यांकन सर्वेक्षण का हवाला दिया गया, जिसमें पाया गया कि 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक के यातायात प्रवाह वाली सड़कों पर 80 प्रतिशत से अधिक पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ उपलब्ध नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया