लाइव न्यूज़ :

धारणाओं की बेड़ियों में खो रहा बचपन : सिसोदिया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बच्चों के समक्ष आने वाली समस्याओं का उल्लेख करते हुए शनिवार को कहा कि बच्चों का बचपन धारणाओं की बेड़ियों में खो रहा है और इन्हें तोड़ने की जरूरत है।

उप मुख्यमंत्री दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) द्वारा बच्चों के जीवन पर चिल्ड्रेन फर्स्ट-जर्नल की शुरुआत के अवसर पर बोल रहे थे।

पत्रिका का पहला अंक बच्चों के जीवन पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव पर आधारित है।

सिसोदिया ने समारोह में कहा, ‘‘हम प्यार, देखभाल और स्नेह के नाम पर अपनी धारणाओं, अपने विचारों और परंपराओं को बच्चों पर थोपते हैं। इन्हीं धारणाओं के पिंजरों में बचपन खोता जा रहा है और हमें इनकी सलाखों को तोड़ने की जरूरत है ।’’

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने वाले उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति रविंदर भट्ट ने रेखांकित किया कि प्राथमिक तौर पर देखभाल करने वाले अपनों को गंवाने वाले बच्चों के समक्ष आने वाले मुद्दों की ओर पत्रिका ने ध्यान खींचा है।

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधी मदन बी लोकुर इस पत्रिका के सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष हैं । उन्होंने कार्यक्रम में पत्रिका के भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह