लाइव न्यूज़ :

बेंच पर प्रसव प्रकरण: परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर उप स्वास्थ्य केंद्र पर जड़ा ताला

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:46 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 26 जुलाई जींद जिले के सबसे बड़े गांव मुआना के उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए आई गर्भवती महिला द्वारा डाक्टर एवं स्टाफ ना मिलने पर अस्पताल के बैंच पर ही बच्चे को जन्म देने और नवजात बच्चे की मौत के अगले दिन सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने केंद्र के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुलिस ने ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उसके बाद एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा, डीएसपी नीतिश कुमार, नायब तहसीलदार रामपाल शर्मा एव सिटी एसएचओ रामकुमार मौके पर पहंचे। काफी कशमकश के बावजूद अधिकारी ग्रामीणों को मना पाने में कामयाब नहीं हुए और बैरंग लौट आए। ग्रामीणों ने अधिकारियों को साफतौर पर कहा कि जब तक आरोपी डाक्टर व स्टाफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उन्हे गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता तब तक वे अस्पताल का ताला नहीं खोलेंगे।

तालाबंदी के दौरान आरपीआई पार्टी कार्यकर्ता उसके राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील गहलावत के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूतला फूंका। परिजनों ने अस्पताल के डाक्टर एवं कर्मियों के खिलाफ सफीदों थाने में शिकायत भी दी है। परिवार के लोगों का आरोप था कि उप स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों व स्वास्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनके नवजात बच्चे की जान गई है और बच्चे की मां जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उनका कहना है कि अगर मौके पर डाक्टर एवं कर्मी होते तो उनके बच्चे की जान बच सकती थी।

मृत नवजात शिशु को पोस्टमार्टम के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक भेजा गया। पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम ना होने की स्थिति में बच्चे को अब पीजीआई खानपुर भेजा गया है। बच्चे की मां कृष्णा को नागरिक अस्पताल सफीदों से छुट्टी देकर घर पर भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि रविवार दोपहर करीब एक बजे मुआना गांव निवासी कुलदीप की पत्नी कृष्णा को प्रसव की तकलीफ हुई। कुलदीप अपनी पत्नी कृष्णा को गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर ले गया। जब वे वहां पर पहुंचे तो उन्हें वहां पर न तो कोई डॉक्टर, और न ही नर्स और कोई अन्य स्वास्थ्य कर्मी मिला। वहां पर केवल दो सफाई कर्मचारी मिले। गर्भवती महिला को अस्पताल के बेंच पर लिटाया गया और वह प्रसव दर्द से करीब तीन घंटे तक तड़पती रही और जद्दोजहद के बाद महिला ने बैंच पर ही बच्चे को जन्म दे दिया और कुछ ही देर में पैदा हुए बच्चे की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह