लाइव न्यूज़ :

'बचपन का प्यार' फेम बाल गायक सहदेव सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:08 IST

Open in App

सुकमा, 28 दिसंबर 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाने से सोशल मीडिया के जरिये घर-घर में प्रसिद्ध हुआ 10 वर्षीय सहदेव दिर्डो मंगलवार को उस वक्त सड़क दुर्घटना में घायल हो गया, जब छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में वह मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिस पर वह पीछे बैठा था।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि दुर्घटना यहां शाम करीब साढ़े छह बजे शबरी नगर इलाके में हुई और दिर्डो के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि मोटरसाइकिल चालक को मामूली चोटें आईं। दिर्डो ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

शर्मा ने कहा कि लड़के को जिला अस्पताल ले जाया गया और प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार व शर्मा ने जिला अस्पताल का दौरा कर उसका हालचाल जाना।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंदनवार को दिर्डो को जल्द से जल्द सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग