लाइव न्यूज़ :

बच्चे को एक मौका दिया जाना चाहिए: सुनील शेट्टी ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर कहा

By भाषा | Updated: October 3, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी ने रविवार को मीडिया से शाहरुख खान के बेटे आर्यन को एक मौका दिये जाने की अपील की, जिसे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई तट के पास एक क्रूज जहाज पर अवैध रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के बाद गिरफ्तार किया है।

शेट्टी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि जब भी फिल्म उद्योग से जुड़े किसी व्यक्ति की इस तरह के मामले में संलिप्तता सामने आती है, तो जांच की जाती है और धारणाएं बनायी जाती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब कहीं पर छापा मारा जाता है, तो बहुत से लोगों को हिरासत में लिया जाता है। हम मान लेते हैं कि बच्चों ने कुछ सेवन किया होगा या कुछ किया होगा। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि प्रक्रिया जारी है, उस बच्चे को सांस लेने दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी बॉलीवुड से जुड़ी कोई बात होती है, तो पूरा मीडिया हर कोण पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर देता है और मान लेता है कि हर कोई ऐसा ही है। मुझे लगता है कि बच्चे को एक मौका दिया जाना चाहिए और असली रिपोर्ट सामने आने दी जानी चाहिए। तब तक, वह एक बच्चा है और मुझे लगता है कि वह हमारी जिम्मेदारी है।’’

आर्यन खान उन आठ लोगों में शामिल हैं, जिन्हें एनसीबी ने शनिवार शाम गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद हिरासत में लिया था। बाद में, आर्यन को जहाज से प्रतिबंधित दवाओं की जब्ती के सिलसिले में एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। मुंबई की एक विशेष अदालत ने आर्यन को सोमवार तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है