लाइव न्यूज़ :

जींद जिले में 11000 वोल्टेज की लाईन की चपेट में आकर झुलसा बच्चा

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:17 IST

Open in App

जींद,19 सितम्बर हरियाणा के जींद जिले के पांजू कला गांव में एक बच्चा 11000 हजार वोल्टेज की लाईन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया, जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सांसद द्वारा गोद लिये गये गांव में हुयी इस घटना के बाद बच्चे के पिता ने विद्युत वितरण निगम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह घटना उस वक्त की है जब पाजू कलां गांव में नौ साल का जयंत अपने घर की छत पर खेल रहा था । उन्होंने बताया कि घटना में जयंत बुरी तरह झुलस गया है ।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस सारे घटनाक्रम के पीछे बिजली वितरण निगम की लापरवाही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव को आदर्श गांव योजना के तहत सांसद ने गोद लिया है ।

पुलिस ने बताया कि झुलसे बच्चे के पिता बक्सी राम ने पुलिस को मामले में शिकायत दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह