लाइव न्यूज़ :

बाल श्रम उन्मूलन केंद्र की प्राथमिकता, सरकार संवेदनशील: गंगवार

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने शुक्रवार को कहा कि देश से बाल मजूदरी को खत्म करने के लक्ष्य को लेकर सरकार संवेदनशील है और यह विषय उसकी प्राथमिकता में है।

वह अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम विरोधी दिवस की पूर्व संध्‍या पर ‘‘कैलाश सत्‍यार्थी चिल्‍ड्रेन्स फाउंडेशन’’ (केएससीएफ) द्वारा ‘कोविड-19 और बाल श्रम उन्मूलन’ विषय पर आयोजित एक डिजिटल परिसंवाद में बोल रहे थे। गंगवार ने कोविड-19 के दुष्‍प्रभाव से बच्‍चों को बचाने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की विस्‍तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा, “सरकार कोविड-19 महामारी से उपजी चुनौतियों का हल निकालने के लिए पूरी क्षमता से कोशिश कर रही है। महामारी से अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे कुप्रभावों की वजह से बाल श्रम की घटनाओं में वृद्धि की संभावनाओं के दृष्टिगत हमें अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सजग रहना है कि कहीं यह आपदा हमारे बच्चों को बालश्रम की ओर न धकेल दे।”

बाल श्रम के आंकड़ों पर चिंता व्यक्त करते हुए श्रम मंत्री ने कहा, ‘‘आईएलओ और यूनिसेफ ने मिलकर दुनिया में बाल मजदूरों की स्थिति पर जो रिपोर्ट जारी की है, वह चिंता बढ़ाने वाली है। बाल मजदूरों की समस्‍या को दूर करने के लिए अभी हमारी सरकार ने चार श्रम संहिताएं पारित की हैं। बाल श्रम उन्‍मूलन हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए हम संवेदनशील हैं।”

गंगवार ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘2025 तक बाल श्रम उन्‍मूलन का जो लक्ष्‍य रखा गया है, उस दिशा में हम सतत कार्यरत हैं। बाल श्रम उन्‍मूलन की दिशा में गृ‍ह मंत्रालय ने पेंसिल (इफेक्टिव इनफोर्समेंट ऑफ नो चाइल्‍ड लेबर) पोर्टल भी बनाए हैं। इसको और प्रभावी बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है।”

नोबेल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्‍यार्थी ने इस मौके पर बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सरकार, समाज, निजी क्षेत्र और सामाजिक संगठनों से एकजुट होकर साझा प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने मंत्रालयों, सामाजिक समूहों, कॉरपोरेट और गैर सरकारी संस्‍थानों को “टीम इंडिया अगेंस्ट चाइल्ड लेबर” का सदस्‍य करार देते हुए कहा, “करोड़ों बच्‍चों को पीछे छोड़कर हम देश के विकास के बारे में कैसे सोच सकते हैं? यह स्‍वीकार करने योग्‍य नहीं है। यह मानवता के खिलाफ होगा।’’

सत्यार्थी ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी ने हमारे बच्‍चों को सबसे अधिक असुरक्षित किया है। महामारी के पहले के 4 वर्षों के दौरान बाल श्रम में अप्रत्‍याशित वृद्धि हुई है। यह खतरे की घंटी है। हमें बाल संरक्षण के लिए अब साहसिक कदम उठाने की जरूरत है।’’

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया, ‘‘स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार का दर्जा दिया जाए और बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा की जरूरतों के लिए पर्याप्त बजटीय आवंटन किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह