लाइव न्यूज़ :

बाघिन के हमले में बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: December 8, 2020 19:16 IST

Open in App

शहडोल, आठ दिसंबर मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में जंगल के एक गांव में बाघिन ने कथित तौर पर एक 12 वर्षीय लड़के पर हमला कर उसकी जान ले ली।

शहडोल के मुख्य वन संरक्षक पी के वर्मा ने मंगलवार को बताया कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन के पास स्थित बोचरो गांव का रहने वाला रोहित पनिका (12) सोमवार शाम को घर के पीछे शौच के लिए गया हुआ था तभी एक बाघिन ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गई।

वर्मा ने बताया कि ग्रामीण जब तक शोर मचाते तब तक बाघिन लड़के को उठाकर ले जा चुकी थी, शाम को अंधेरा हो जाने के कारण उसको नहीं ढूंढा जा सका।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह वन विभाग के हाथियों और डॉक्टरों के साथ जंगल में बाघिन और बालक की तलाश शुरू की तो उन्हें लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर बालक का क्षत-विक्षत शव मिला।

उन्होंने बताया कि बालक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वन विभाग के अमले ने बाघिन को खोज लिया है और उसे पकड़ लिया गया है। बाघिन को फिलहाल बांधवगढ़ नेशनल पार्क, उमरिया के बाड़े में रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे