लाइव न्यूज़ :

मप्र में बाघ के हमले में बालक की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2020 18:02 IST

Open in App

सिवनी, 30 दिसंबर मध्यप्रदेश में सिवनी जिले के केवलारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव के जंगल में एक बालक की बाघ के हमले में मौत हो गई है।

सिवनी वन विकास निगम के उपमंडल प्रबंधक अरुण कुमार गोस्वामी ने बुधवार को बताया कि खैरी गांव का 12 वर्षीय बालक आदित्य भगत मंगलवार सुबह लगभग दस बजकर 30 मिनट पर भैंसों को चराने जंगल गया था। दोपहर तक बालक के नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की और उसका शव शाम को परिक्षेत्र के उगली बीट में क्षत-विक्षत हालत में पाया गया।

उन्होंने कहा कि मौके पर बाघ की मौजूदगी के निशान पाए गए हैं।

गोस्वामी ने बताया कि बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद भगत का अंतिम संस्कार उसके परिजनों ने खैरी गांव में कर दिया है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा दस हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध करा दी गई हैं। साथ ही चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos