लाइव न्यूज़ :

ममता का बीजेपी पर हमला, कहा- बुर्काधारी बच्चा चोरों के बारे में अफवाहें फैला रही है पार्टी

By भाषा | Updated: February 23, 2019 05:37 IST

ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में शांति भंग करने की मंशा से बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच ‘बुर्काधारी व्यक्तियों’ को सड़कों पर भेजकर दहशत पैदा की जा रही है।

Open in App

श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में शांति भंग करने की मंशा से बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच ‘बुर्काधारी व्यक्तियों’ को सड़कों पर भेजकर दहशत पैदा की जा रही है।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने यहां हुगली जिले में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर समय पर सही कदम उठाये जाते तो पुलवामा आतंकी हमले को रोका जा सकता था।

भाजपा का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिये धर्म के आधार पर लोगों में मतभेद पैदा करने की मंशा से शांति भंग करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मैं सरकार चला रही हूं और मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ इसे कह रही हूं। मुझे यह सूचना मिली है कि उन्होंने बुर्के खरीदे हैं और वे बच्चा चोरी की अफवाहें फैला कर लोगों में दहशत पैदा कर रहे हैं। चुनाव अभी सर पर है और वे इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं।’’ 

टॅग्स :ममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है