लाइव न्यूज़ :

बोरवेल में बालक गिरा, प्रशासन ने राहत अभियान शुरु किया

By भाषा | Updated: November 4, 2020 15:54 IST

Open in App

निवाड़ी (मप्र), चार नवंबर जिला मुख्यालय से लगभग 36 किलोमीटर दूर बारह बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह पांच साल का एक बालक 200 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। प्रशासन द्वारा बालक को बोरवेल से निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल इसमें सफलता नहीं मिली है।

पृथ्वीपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बोरवेल में मज़दूरों के पाइप केसिंग लगाने के दौरान हरिकिशन कुशवाहा का पुत्र प्रह्लाद (पांच) बोरवेल में गिर गया। उन्होंने बताया कि बोरवेल में 100 फीट की गहराई तक पानी है।

त्रिपाठी ने बताया कि विशेषज्ञों की मदद से बालक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन बोरवेल में पानी होने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चा किस गहराई में फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन बालक को बोरवेल से निकालने का सभी प्रयास कर रहा है लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि बोरवेल को हाल ही में खोदा गया था और श्रमिक उसमें पाईप केसिंग डालने का काम कर रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह