लाइव न्यूज़ :

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुए के हमले से बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: July 31, 2021 19:07 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 31 जुलाई उत्तर प्रदेश के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत मोतीपुर रेंज के चंदनपुर गांव में तेंदुए के हमले में सात साल के बच्चे की मौत हो गई, घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश है।

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़े, थर्मल कैमरे व ड्रोन कैमरे लगाकर जंगल व आसपास रिहायशी इलाके में विशेषज्ञों को तैनात किया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश दीप बधावन ने शनिवार को बताया कि मोतीपुर रेंज के चंदनपुर गांव निवासी राम मनोरथ अपने बेटे (07) के साथ शुक्रवार रात अपने घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे गन्ने के खेत से निकला तेंदुआ पिता की गोद से बच्चे की गर्दन दबोचकर उसे खेतों में ले गया। उन्होंने बताया कि राममनोरथ, आसपास के गांव वालों व वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने ढोल व पटाखों आदि से शोर मचाकर हांका लगाया तो तेंदुआ बच्चे को छोड़कर संभवतः जंगल की ओर चला गया।

बधावन ने बताया कि बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

डीएफओ ने बताया कि मृतक बच्चे के अंतिम संस्कार आदि के लिए दस हजार रूपए की तात्कालिक सहायता परिजनों को दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया