लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में कच्चे मकान में आग लगने से बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: January 17, 2021 00:39 IST

Open in App

चित्रकूट/ महोबा (उप्र), 16 जनवरी चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गैदा पुरवा गांव में शनिवार सुबह कच्चे घर में आग लगने से तीन माह के एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी। उधर, महोबा जिले में दो दिनों से लापता सात साल के बच्चे का शव पुलिस ने शनिवार को पानी भरे गड्ढे से बरामद किया है।

पहाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे गैदा पुरवा गांव में शिवपूजन के कच्चे घर में आग लगने से उसके तीन माह के बेटे नितिन की मौत हो गयी। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में पाया गया कि बच्चे की मां गीता देवी ने ठंड से बचने के लिए अंगीठी (गोरसी) में आग जलाकर चारपाई के नीचे रख दी थी और चारपाई में बच्चे को लिटाकर घर के बाहर बैठ गयी थी। इसी दौरान अंगीठी की आग पूरे घर में लग गयी।

मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण सीढ़ी के जरिये किसी तरह जल रहे घर के अंदर गए और बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी।

एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटना की सूचना अधिकारियों को दे दी गयी है।

महोबा से मिली खबर के अनुसार जिले के कबरई कस्बे में दो दिन से लापता सात साल के बच्चे का शव पुलिस ने शनिवार को पानी भरे गड्ढे से बरामद किया है।

महोबा नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कालू सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह कबरई कस्बे के जवाहर नगर मुहल्ले में रहने वाले मूलचन्द्र वर्मा के सात साल के बेटे त्रिभुवन का शव पहाड़ की खोदाई से हुए गड्ढे में भरे पानी से बरामद कर पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे खेलते-खेलते बच्चा अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। आज कुछ लोगों ने शव पानी में तैरता देख पुलिस को सूचित किया।

सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चा दौड़ने के दौरान गड्ढे में गिर गया होगा और डूबने से मौत गयी।

उन्होंने कहा कि बच्चे के परिजन अपहरण कर हत्या का भी आरोप लगा रहे हैं, उनके आरोपों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?