लाइव न्यूज़ :

नाटक में भगत सिंह की फांसी के दृश्य का पूर्वाभ्यास करते समय फंदा कसने से बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: July 31, 2021 12:42 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) 31 जुलाई बदायूं जिले के कुंवर गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए भगत सिंह की फांसी के दृश्य का पूर्वाभ्यास करते समय दस साल के एक बच्चे की कथित तौर पर फांसी का फंदा कसने से मौत हो गई।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मामला जब उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने शुक्रवार को कुंवर गांव के थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गांव भेजी, लेकिन परिवार वालों ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि लड़के की मौत कैसे हुई। गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि नाटक का पूर्वाभ्यास करते समय बच्चा स्टूल से फिसल गया और फांसी का फंदा कस जाने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जांच में कर रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बाबट ग्राम निवासी भूरे सिंह का 10 वर्षीय पुत्र शिवम मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रदर्शित होने वाले भगत सिंह नाटक की तैयारी कर रहा था। फांसी के दृश्य के पूर्वाभ्यास के दौरान शिवम स्टूल से फिसल गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अन्य बच्चे घबरा गए और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा शिवम को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस को बताए ही अंतिम उसका संस्कार कर दिया।

ग्राम प्रधान भीमसेन सागर के अनुसार, ‘‘बच्चे खेल खेल रहे थे और घटना के समय शिवम के माता-पिता घर पर नहीं थे। खेल खेल में ही शिवम फांसी के फंदे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह