लाइव न्यूज़ :

खिलौना चुंबक निगलने वाले बच्चे की मौत, अस्पताल पर बेहोशी की दवा की ज्यादा खुराक देने का आरोप

By भाषा | Updated: August 9, 2021 21:24 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), नौ अगस्त इंदौर में खिलौना चुम्बक निगलने वाले तीन वर्षीय लड़के की एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बेहोशी की दवा की कथित तौर पर ज्यादा खुराक दिए जाने से सोमवार को मौत हो गई।

चंदन नगर पुलिस थाने के प्रभारी योगेश तोमर ने बताया कि तीन वर्षीय कबीर तिवारी ने नासमझी के कारण खिलौना चुम्बक निगल लिया था और उसकी गुमाश्ता नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया, "हम बच्चे की मौत के कारण की जांच कर रहे हैं। उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के आधार पर उचित कदम उठाया जाएगा।"

इस बीच, बेटे की मौत से शोक में डूबे उसे पिता सुनील तिवारी ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये उनके बेटे के पेट से खिलौना चुम्बक तो निकाल दिया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद वह होश में नहीं लौटा और बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिवारी ने अस्पताल पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऑपरेशन के दौरान बेहोशी की दवा की ज्यादा खुराक दिए जाने से उनके बेटे की मौत हुई और इसके दोषी डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस