लाइव न्यूज़ :

खेत जोतते समय ट्रैक्टर के रोटावेयर में फंस कर बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: December 13, 2021 10:52 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 13 दिसम्बर जिले के फखरपुर थानांतर्गत बहेलिया गांव में खेत में ट्रैक्टर से खेत जोत रहे किसान के 11 वर्षीय बच्चे की, ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फंस कर मौत हो गयी।

ग्रामीणों और पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार को गांव के मूलचंद तिवारी अपने रिश्तेदार के ट्रैक्टर से अपना खेत जोत रहे थे। ट्रैक्टर में रोटावेयर लगा था और यह यंत्र जुताई के लिए महत्वपूर्ण होता है। तभी ट्रैक्टर चालक को प्यास लगी और मूलचंद का बेटा अमरदीप उर्फ प्रिंस (11) उसे पानी पिलाने के लिए रोटावेटर पर चढ़ गया। इसी बीच चालक ने ट्रैक्टर चला दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रिंस चलते हुए रोटावेटर में फंसता चला गया। शोर सुनकर चालक ने ट्रैक्टर रोका लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो गयी थी ।

पुलिस के अनुसार बच्चे का शरीर रोटावेटर में बुरी तरह फंस गया था जिसे बहुत मुश्किल से निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया और मामला दर्जकर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह