पतंग उड़ाते समय छत से गिरने से बालक की मौत

By भाषा | Updated: August 19, 2021 14:55 IST2021-08-19T14:55:52+5:302021-08-19T14:55:52+5:30

Child dies after falling from roof while flying kite | पतंग उड़ाते समय छत से गिरने से बालक की मौत

पतंग उड़ाते समय छत से गिरने से बालक की मौत

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाला 12 वर्षीय एक बच्चा पतंग उड़ाते समय छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को बताया कि छलेरा गांव में रहने वाला आयुष (12) पुत्र सुबोध कुमार अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। उसी समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में बालक को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तोमर के अनुसार एक अन्य घटना में छलेरा गांव में ही रहने वाले अजय कुमार चौधरी (70 वर्ष) नामक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Child dies after falling from roof while flying kite

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Azad Singh Tomar