लाइव न्यूज़ :

हादसे में बाल विकास परियोजना अधिकारी की मौत

By भाषा | Updated: February 16, 2021 23:04 IST

Open in App

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 16 फरवरी फतेहपुर जिले में हुसैनगंज क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) की मौत हो गयी।

जिला अस्पताल की आपातकालीन सेवा में तैनात चिकित्सक ए. के. सचान ने बताया कि भिटौरा ब्लॉक में सीडीपीओ के पद पर तैनात ऊषा सिंह (55) को ग्राम विकास अधिकारी अक्षय कुमार इलाज के लिये अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सक ने कुमार के हवाले से बताया कि सीडीपीओ उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर शाम को ब्लॉक कार्यालय से फतेहपुर शहर आ रही थीं। रास्ते में हुसैनगंज क्षेत्र स्थित सलेमाबाद गांव के नजदीक उनकी मोटरसाइकिल के सामने अचानक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित हो गया। ऊषा सड़क पर गिर गयीं और चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए