लाइव न्यूज़ :

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी 20 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:11 IST

Open in App

पटना, 12 अगस्त बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने भोजपुर जिले के तरारी में पदस्थापित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मंजू कुमारी और पिकरहट्टा पंचायत सेविका रीता देवी को बृहस्पतिवार को कथित रूप से 20 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के इमादपुर निवासी विकास पाण्डेय ने 5 अगस्त को शिकायत दी थी कि इमादपुर आगनबाड़ी केन्द्र की सेविका और उनकी मां नीलम देवी के केन्द्र की आठ माह की क्रय पंजी पर हस्ताक्षर करने के एवज में मंजू कुमारी ने 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग की है।

ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार रिश्वत मांगे जाने के आरोप को प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक कुमारी किरण पासवान के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम ने मंजू कुमारी एवं रीता देवी को 20 हजार रूपये रिश्वत लेते तरारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को पूछताछ के बाद निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित