लाइव न्यूज़ :

बाल देखभाल केन्द्रों को हर बच्चे के लिये औसतन छह लाख रुपये विदेशी चंदा मिला: एनसीपीसीआर

By भाषा | Updated: November 18, 2020 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने कहा है कि गैर-सरकारी संगठनों द्वारा चलाए जा रहे 600 से अधिक बाल देखभाल केन्द्रों को 2018-19 में प्रति बच्चा छह लाख रुपये तक विदेशी चंदा प्राप्त हुआ है, जो कि औसत खर्च के मुकाबले काफी अधिक है। इन केन्द्रों में कुल 28 हजार बच्चे हैं।

शीर्ष बाल अधिकार निकाय एनसीपीसीआर ने यह जानकारी देते हुए संभावित वित्तीय अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त की।

आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो के अनुसार सूचना के यादृच्छिक विश्लेषण के मुताबिक आयोग ने पाया है कि 2018-19 में उन्हें प्रति बच्चा औसतन 2.12 लाख से 6.60 लाख रुपये तक की धनराशि मिली है।

आयोग ने कहा कि अब वह इन गैर-सरकारी संगठनों के विदेशी चंदे और खर्च का पता लगाने के लिये देशभर में कवायद शुरू करने की योजना बना रहा है। इस कवायद के तहत गृह मंत्रालय की विदेशी चंदा नियमन अधिनियम (एफसीआरए) वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।

बाल संरक्षण योजना के अनुसार सभी आवर्ती खर्चों को मिलाकर हर बच्चे पर प्रतिवर्ष 60 हजार रुपये खर्च होने चाहिये।

कानूनगो ने कहा, ''एनजीओ द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में धन एकत्रित किये जाने से कोष के संभावित गबन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हम देशव्यापी कवायद शुरू करके उसी के अनुसार कार्रवाई करेंगे। ''

आयोग के अनुसार आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के बाल देखभाल केन्द्रों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।

आयोग के मुताबिक आंध्र प्रदेश में एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे 145 बाल देखभाल केन्द्रों को 6,202 बच्चों के लिये 409 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इस लिहाज से एक बच्चे पर प्रतिवर्ष 6.6 लाख रुपये खर्च होने चाहिये।

तेलंगाना में ऐसे 67 केन्द्रों को 3,735 बच्चों के लिये 145 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसके तहत एक बच्चे पर 3.88 लाख रुपये खर्च होने चाहिये।

केरल में 107 केन्द्रों को 4,242 बच्चों के लिये 85.39 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं, जिसका मतलब है कि एक बच्चे पर 2.01 लाख रुपये खर्च होने चाहिये।

कर्नाटक में 45 केन्द्रों को 3,111 बच्चों के लिये 66.62 करोड़ रुपये मिले हैं। एक बच्चे पर 2.14 लाख रुपये खर्च होने चाहिये।

तमिलनाडु में 274 केन्द्रों को 1,172 बच्चों के लिये 248 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसके अनुसार एक बच्चे पर 2.12 लाख रुपये खर्च होने चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos