लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारी के दौरान केरल में बच्चों के जन्म में कमी आयी

By भाषा | Updated: November 23, 2021 15:52 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 नवंबर मार्च 2020 में कोविड-19 को महामारी घोषित किए जाने के बाद से भारत में नौ महीनों में सबसे अधिक जन्म दर्ज होने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन दक्षिणी राज्य केरल एक अलग कहानी बयां करता है।

राज्य सरकार के आंकड़ों में सामने आया है कि केरल में महामारी के दौरान जन्म में गिरावट आयी है। यह इस अनुमान के विपरीत है कि लॉकडाउन की अवधि में बच्चों के जन्म में उछाल आएगा क्योंकि अपने घरों तक सीमित दंपति प्रजनन में अधिक व्यस्त रहेंगे।

केरल में जुलाई 2020 में 37,138 बच्चों का जन्म दर्ज किया गया था लेकिन जुलाई 2021 में राज्य में 10,684 शिशुओं का जन्म हुआ जो कोविड-19 महामारी के दौरान बच्चों के जन्म में आई तेज गिरावट का संकेत देता है।

इसके मुताबिक, इस साल के पहले नौ महीनों में दक्षिणी राज्य में शिशुओं के जन्म में भारी गिरावट देखी गई। राज्य में जनवरी 2020 में 36,414 जन्म दर्ज किए थे, लेकिन जनवरी 2021 में यह घटकर 30,335 रह गए।

केरल के जन्म और मृत्यु के मुख्य रजिस्ट्रार के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि इस साल सितंबर महीने के लिए जन्म के आंकड़े हाल के दशकों में सबसे कम थे।

मार्च 2020 में, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अनुमानित 11.6 करोड़ बच्चे भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान पैदा होंगे।

यूनिसेफ की रिपोर्ट में कहा गया था कि 11 मार्च को कोविड-19 को महामारी मानने के 40 सप्ताह बाद तक इन बच्चों के जन्म लेने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां