लाइव न्यूज़ :

जेल में बच्चे का जन्म : न्यायालय ने मानव तस्करी के मामले में महिला को दी जमानत

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने एक आदिवासी महिला को जमानत दी है जिस पर आरोप है कि उसने लालच देकर अपनी एक रिश्तेदार को वेश्यावृत्ति में धकेला। न्यायालय ने इस बात का संज्ञान लिया कि आरोपी महिला पिछले 18 महीने से जेल में थी और उसने वहां बच्चे को जन्म दिया।

भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकान्त और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने इसे “जमानत देने के लिए एक उचित मामला” करार दिया और दिल्ली पुलिस की याचिका को खारिज कर दिया। पुलिस की दलील थी कि आरोपी को जमानत पर बाहर जाने की अनुमति नहीं देना चाहिए क्योंकि उसने अपनी रिश्तेदार को वेश्यावृत्ति करने पर मजबूर किया।

पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद और वकील टी के नायक की दलीलों का संज्ञान लिया कि आरोपी महिला स्वयं भुक्तभोगी है और वह 18 महीने की सजा भुगत चुकी है और उसने एक नवंबर 2020 को बच्चे को जन्म दिया था। वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि 21 वर्षीय आरोपी को भी वेश्यावृत्ति के कारोबार में धकेला गया था और वह मुख्य आरोपी की जकड़ में रह रही थी जहां उसे लगातार जान का खतरा था।

पीठ ने आदेश में कहा, “दोनों पक्षों के वकीलों की दलील सुनने और इस तथ्य का संज्ञान लेने के बाद कि, याचिकाकर्ता 18 महीने तक कैद में थी और उसने जेल में ही बच्चे को जन्म दिया, हम इस स्थिति को जमानत देने के लिए उचित मानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब