लाइव न्यूज़ :

केरल विस में बच्चे के अपहरण का मामला उठा; यूडीएफ ने कहा 'ऑनर क्राइम'

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:27 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 अक्टूबर केरल विधानसभा में मंगलवार को उस वक्त तीखी नोकझोंक और प्रदर्शन देखने को मिला, जब विपक्षी यूडीएफ ने सत्तारूढ़ माकपा के एक नेता द्वारा अपनी बेटी की जानकारी के बिना अपने नाती को गोद दे दिए जाने का मुद्दा उठाया और इसे राज्य में घटित सबसे जघन्य ‘ऑनर क्राइम’ करार दिया।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने वाम सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए इस अपराध में मार्क्सवादी पार्टी के शीर्ष नेता और पूरी सरकारी मशीनरी के शामिल होने का आरोप लगाते हुए घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।

उन्होंने माकपा नेतृत्व के वर्तमान दावे पर भी सवाल उठाया कि वह मां को उसके बच्चे को वापस दिलाना चाहता है।

यह देखना दिलचस्प था कि क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपी) की नेता और वडकारा विधायक के के रेमा ने विपक्ष की ओर से स्थगन प्रस्ताव के लिए नोटिस की मांग की। रेमा माकपा और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की कट्टर आलोचक रही हैं।

अपने जोरदार संबोधन में रेमा ने आरोप लगाया कि पुलिस और राज्य बाल कल्याण परिषद ने कानून के दायरे में काम नहीं किया और इसने शिकायतकर्ता अनुपमा एस चंद्रन के पिता के प्रभाव में आकर गंभीर चूक की है। अनुपमा के पिता माकपा के स्थानीय समिति सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि गृह विभाग संभालने वाले विजयन राज्य की माताओं और बच्चों के सामने सिर झुकाकर ही खड़े हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अनुपमा और उनकी बच्ची केरल के अब तक के सबसे जघन्य ‘ऑनर क्राइम’ (इज्जत की खातिर अपराध) में से एक की शिकार हैं। यह पूरे राज्य तंत्र द्वारा सामूहिक रूप से निष्पादित एक ऑनर क्राइम है।’’

24 वर्षीय अनुपमा ने अपने माता-पिता पर आरोप लगाया था कि उन लोगों ने एक साल पहले उसके नवजात बच्चे को जन्म के तुरंत बाद जबरन उससे छीन लिया था। उसने यह भी आरोप लगाया था कि हालांकि उसने अप्रैल से कई बार पुलिस में इसकी शिकायत की थी, लेकिन वे उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से हिचक रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र