लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ से अगवा किए गए बच्चे को झारखंड में बचाया गया, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 21, 2021 18:06 IST

Open in App

रायगढ़, 21 फरवरी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से अगवा किए गए छह वर्षीय एक बच्चे को रविवार तड़के पड़ोसी राज्य झारखंड में बचाया गया।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि घटना शनिवार शाम की है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनकी योजना लड़के के माता-पिता से एक बड़ी फिरौती वसूलना था, लेकिन उन्हें पहले ही पकड़ लिया गया।

खरसिया नगर स्थित ‘ट्रांसपोर्टर’ राहुल अग्रवाल का बेटा शिवांश अग्रवाल शाम करीब छह बजे अपने घर से गायब हो गया था, जिसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज में बच्चे को उनके परिवार के रसोइये खिलावन दास महंत के साथ एक मोटरसाइकिल पर जाते देखा गया।

उन्होंने बताया कि आठ से नौ घंटे तक तलाशी अभियान चलाने के बाद स्थानीय पुलिस ने बच्चे को झारखंड के खूंटी जिले से बचाया गया।

अधिकारी ने बताया कि रसोइये, उसके रिश्तेदार अमरदास महंत और एक साथी संजय सिदार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं द्वारा इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग