लाइव न्यूज़ :

मुख्य सचेतक ने कर्नाटक भाजपा प्रमुख से पार्टी विधायकों की बैठक बुलाने को कहा

By भाषा | Updated: December 2, 2020 20:13 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो दिसंबर भाजपा की कर्नाटक इकाई के भीतर गुटबाजी की खबरों के बीच पार्टी विधायक और विधानसभा में सरकार के मुख्य सचेतक वी सुनील कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील से मंत्रिमंडल विस्तार और बोर्ड में नियुक्तियों सहित हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा के लिए विधायकों की बैठक बुलाने को कहा है।

मंत्रियों, विधायकों और पार्टी नेताओं के सार्वजनिक बयान देने पर चिंता जताते हुए उन्होंने कटील से आग्रह किया कि इस पर तुरंत रोक लगाई जाए।

कुमार ने एक दिसंबर को कटील को लिखे अपने पत्र में कहा, इस तरह के सार्वजनिक बयानों से हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को ठेस पहुंची है, जो एक विचारधारा के तहत अनुशासन के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ पुराने और नए नेताओं में भेद किए बिना पार्टी के अनुशासनात्मक ढांचे बारे में सभी को स्पष्ट कर देना चाहिए और मुझे विश्वास है कि आप यह जल्द से जल्द करेंगे।’’

बी एस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार या फेरबदल के लिए पार्टी आलाकमान ने अभी अपनी सहमति नहीं दी है और इस बीच पार्टी के भीतर गुटबाजी हो रही है। पार्टी के नेता खुलकर बयान दे रहे हैं या अपना असंतोष व्यक्त कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन