लाइव न्यूज़ :

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल रावत ने रूस में एससीओ सैन्य अभ्यास में भाग लिया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने रूस के ऑरेनबर्ग क्षेत्र में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के तत्वावधान में आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी अभ्यास में भाग लिया।

भारत ने 13 सितंबर से शुरू हुए लगभग दो सप्ताह तक चलने वाले ''शांतिपूर्ण मिशन अभ्यास'' के लिए 200 कर्मियों की एक टीम भेजी है।

जनरल रावत रूस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं और उन्होंने ऑरेनबर्ग में एससीओ सदस्य देशों के जनरल स्टाफ के प्रमुखों के सम्मेलन में भाग लिया।

सेना ने एक ट्वीट में कहा, ''सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने ऑरेनबर्ग में एससीओ बहु राष्ट्रीय शांतिपूर्ण मिशन2021 अभ्यास देखा।''

अधिकारियों ने कहा कि अभ्यास ने एससीओ देशों के सशस्त्र बलों को बहुराष्ट्रीय और संयुक्त वातावरण अंतर्गत शहरी परिदृश्य में आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रशिक्षित करने का अवसर प्रदान किया है।

एससीओ एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक है और सबसे बड़े क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है। 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके स्थायी सदस्य बने।

एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों द्वारा एक शिखर सम्मेलन में की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है